धमतरी में फुटबॉल फीवर हाई, मॉनसून कप सीजन-1 का समापन
फुटबॉल खेलो का राजा है इसे पॉवर प्रोमोशन देना चाहिए- पं.राजेश शर्मा

धमतरी के रुद्री स्थित शीतला माता खेल परिसर में 3 दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ, मॉनसून कप सीजन-1 नाम से ये अंतर जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई तक चली, इसमे धमतरी के अलावा कई अन्य जिलों की फुटबाल टीमो ने हिस्सा लिया, और धमतरी में 3 दिनों तक फुटबाल फीवर चढ़ा रहा।
12 जुलाई को फाइनल मैच के साथ ही सीजन -1 के समापन समारोह भी हुआ, इसमे धर्म प्रेमी समाजसेवी
और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के ईई बी के मगेंद्र ने की। पँ राजेश शर्मा ने कहा कि, क्रिकेट, गोल्फ, पोलो जैसे खेल शासकों या राजाओं के खेल थे, लेकिन फुटबाल खेलो का राजा है, इस अद्भुत खेल में तकनीक के साथ साथ शारीरिक आउट मानसिक क्षमता भी जरूरी है, पूरी क्षमता का प्रदर्शन एक समय के अंदर देना होता है तो टाइम मैनेजमेंट भी ये खेल सिखाता है, खेलो का राजा हालांकि भारत की नई पीढ़ी मे भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन अभी वर्ल्डक्लास बनने के लिए फुटबाल को पावर प्रोमोशन की जरूरत है।कार्यक्रम में विशेष अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करना ही अपने आप में बहुत बड़ा कार्य है जिसके लिए आयोजन समिति से विषम परिस्थितियों में संघर्ष करके सफलता पूर्वक संपन्न कराया है
लोकेश डागा और विकास शर्मा से सफल आयोजन के लिए समिति को बधाई दी
प्रतियोगिता के सफल आयोजन जागेंद्र पिंकू साहू , गोपाल शर्मा संरक्षक,आयोजक सुशांत राव कानपिल्लेवार, नितेश कुमार साहू, प्रिंस, मोन्टू, मलाकी, दीपक, चिन्टू, विशेष, रवि, लाली, कान्हा एवं लक्की सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।