Uncategorized

साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र भवन निर्माण की मांग को लेकर रंजना साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल


धमतरी। साहू समाज तेलीनसत्ती-भानपुरी परिक्षेत्र के लिए समाज भवन निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू के नेतृत्व में परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में सौजन्य मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि समाज भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार समाज की इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर समाज की वर्षों पुरानी अपेक्षा को पूर्ण करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समाज की मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिक्षेत्र अध्यक्ष गोवर्धन साहू, तहसील अध्यक्ष (ग्रामीण) चिरौंजी साहू, संरक्षक नंदकुमार साहू, संरक्षक केशव साहू, कोषाध्यक्ष हजारीलाल साहू एवं सचिव सतीश साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!