Uncategorized

जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली गई भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा

दिया गया जियो और जीने दो और अंहिसा परमो धर्मा का संदेश, भक्ति धुनो पर थिरकते रहे समाजजन

मूलनायक 1008 महावीर स्वामी का 108 रजत कलश से हुआ महामस्ताभिषेक, हुई महावीर घट कल्याणक पूजा, निकाली गई पालकी यात्रा

धमतरी। श्री तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक 2625 वां वर्ष को हुक्म संघ के नवम पट्टधर युग निर्माता आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलालजी म. सा. की आज्ञानुवर्तीनी शासनदीपिका श्री प्रियंका श्री जी म.सा आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में मनाई जा रही है। जिसके तहत आज सकल जैन श्री संघ द्वारा भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार से भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा सिहावा चौक तक निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान समाज के युवाओं व महिलाओं ने आकर्षक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जो कि आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा के दौरान भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगते रहे व जियो एवं जीने दो एवं अंहिसा परमो धर्मा का संदेश दिया गया। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। आज शोभायात्रा के पूर्व प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन तक निकाली गई। प्रात: 7 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में मूलनायक 1008 भ. महावीर स्वामी का 108 रजत कलश से महामस्ताभिषेक हुआ। प्रात: 7 बजे से महावीर घट कल्याणक पूजा, प्रात: 9.30 बजे पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय, श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई। जिसके पश्चात श्री धनकेशरी मंगलभवन आमापारा में स्वामीवात्सल्य हुआ। दोपहर 2.30 बजे जमनालाल दुग्गड़ स्थानक भवन सदर बाजार में महावीर प्रश्नोत्तरी हुआ। दोपहर 3.30 श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में नवकार जाप होगा। दोपहर 4 बजे जिला अस्पताल व वृद्धा आश्रम रूद्री में फल वितरण हुआ। संध्या 7.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में 108 दीपक महाआरती होगा। घर घर दीप जलाकर महावीर जन्म कल्याणक मनाएंगा जाएगा। रात्रि 8 बजे घडी चौक धमतरी में जैन धर्म की गौरव गाथा व झांकी प्रदर्शन होगा। फिर संगीतमय प्रभु भक्ति का आयोजन होगा। प्रभातफेरी का 7 बंफर ड्रा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं बहुमान होगा। एवं जीवदया प्रेमी श्रावको का सम्मान होगा।
महावीर प्रसादी का वितरण

आज भगवान महावीर के जयंती के पावन अवसर पर संकल जैन श्री संघ द्वारा घड़ी चौक के पास दोपहर 12.30 बजे से महावीर प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में लोगो ने महावीर प्रसादी ग्रहण किया।
महापौर रामू रोहरा व भाजपाईयों ने किया स्वागत, अभिनंदन

भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा निकाली गई बरघोड़ा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत, अभिनंदन जैन समाजजनों के साथ ही गणमान्य नागरिक व नेताओं द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त कई समाज के वरिष्ठ नागरिको द्वार गुरु भंगवतों से आशीर्वाद लिया गया। जिनमें विशेष रुप से महापौर रामू रोहरा ने स्वागत किया इस दौरान उनके साथ महेन्द्र खण्डेलवाल, महावीर चोपड़ा, मेघराज ठाकुर, विजय साहू, चन्द्रकला पटेल, पिंटु डागा, राकेश चंदवानी, संजय देवांगन, गोल्डी बरडिय़ा भी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक रंजना साहू हुई शोभायात्रा में शामिल, लिया आशीर्वाद

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज द्वारा भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू शामिल होकर गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर समाजजनो को बधाई दी। इस दौरान नम्रता पवार, नीरज नाहर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!