Uncategorized

विश्वासघाती, घोटालेबाज भूपेश सरकार से त्रस्त जनता चाहती मुक्ति – पं. राजेश शर्मा

जनता के भावनाओं के अनुरुप भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने भाजपा द्वारा निकाली जा रही है परिवर्तन यात्रा

 

धमतरी। प्रदेश की जनता भूपेश सरकार के विश्वासघात और घोटालों से त्रस्त हो चुकी है। अब जनता ऐसी सरकार से मुक्ति चाह रही है। इसलिए जनता के भावनाओं के अनुरुप भाजपा प्रदेश द्वारा प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा भूपेश सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। उक्त बाते भाजपा नेता, समाजसेवी पं. राजेश शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने आगे कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा और जशपुर से निकाली गई। जो कि प्रत्येक विधानसभा पहुंच रही है। हर जगह यात्रा को जनता का स्नेह व समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा कांग्रेस से प्रदेश को मुक्ति की दिलाने की यात्रा है. प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ गया है इस भ्रष्टाचार में कांग्रेसी लिप्त है प्रदेश में कई घोटाले जैसे कोयला घोटाला शराब घोटाला शासकीय भर्ती में घोटाला खाद घोटाला बिजली बिल हाफ योजना में घोटाला सहित अनेक घोटाले हुए है.अपराध तेजी से बढ़ा है प्रदेश में महिलाये युवतियां सुरक्षित नहीं है.बलात्कार अपहरण और शोषण के मामले बढ़े हैं.धर्मान्तरण का खेल खेला जा रहा है. पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाने वाली कांग्रेस सत्ता मिलने के बाद मुकर गई उलटे सरकार के मंत्री सार्वजनिक रूप से शराबखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं. पं. राजेश शर्मा ने कहा कि जनता भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का सकंल्प ले चुकी है। सरकार ने कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों सहित प्रदेश का प्रत्येक तबका भूपेश बघेल सरकार की कुनीतियों से त्रस्त हो चुका है.सभी वर्ग आंदोलन को मजबूर हो गए है. जनता की मांगो को पूरा करने ध्यान नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!