Uncategorized

सोशल क्लब धमतरी द्वारा अधिक मास पुण्य कार्य के उद्देश्य से 33 जोड़े ब्राह्मणो को कराया गया भोज


धमतरी। 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाला पूरा महीना अधिक मास या मलमास हैं। अधिक मास सांसारिक कार्यों (जैसे शादी, गृह प्रवेश) के लिए सामान्यत: वर्जित माना जाता है, लेकिन आध्यात्मिक साधना और दान-पुण्य के लिए यह साल का सबसे श्रेष्ठ समय माना जाता है। इस तथ्य को स्वीकारते हुए धमतरी शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं ने दान पुण्य जैसे नेक कार्य करने का विचार किया। उनके द्वारा बनाए गये सामाजिक संगठन – सोशल क्लब धमतरी द्वारा शनिवार को राधाकृष्ण भवन में 33 जोड़े ब्राह्मणों को ससम्मान, सादर निवेदन कर भोजन करवाया गया तथा सप्रेम भेंट देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सीमा-श्याम अग्रवाल,रीटा-राजेन्द्र लुंकड, सरोज-मोहन अग्रवाल,दीपा अग्रवाल, अनु-डा वरिन्दर नन्दा, मीना-विजय खण्डेलवाल, सीमा-सूर्यप्रकाश अग्रवाल, भारती-प्रताप राव कृदत्त,आशा-विनोद गांधी,ओमलता-सत्यनारायण राठी, स्नेहा-विनोद अग्रवाल,माला- .महेश महावर ,डा वर्षा-डा अनिल जैन, मनीषा -डा सरोज साहा, ममता गोयल – तारा चंद गोयल युगलों ने यजमान की जिम्मेवारी का निर्वहन किया व अनिता मितल, डा वीना चटर्जी, सुमित्रा अग्रवाल के आपसी सहयोग, सहभागिता, समन्वयता और समर्पण भाव की बदौलत कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!