विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
तम्बाकू सेवन कैंसर सहित अनेक घातक बीमारियों का प्रमुख कारण है - हरख जैन
तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों और दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

भखारा। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को तपस्या भवन, भखारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, तामेश्वर साहू, गीतालक्ष्मी साहू (आर्ट ऑफ लिविंग, कुरूद) एवं बी.के. करुणा बहन (संचालिका, तपस्या भवन ओम शांति सेंटर भखारा) रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए की गई। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि हरखचंद जैन ने कहा कि तम्बाकू सेवन कैंसर सहित अनेक घातक बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में होरीलाल ने नशामुक्ति तम्बाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अयांश, अक्षांश, भव्या, समर, भौमिक, वेदिका, त्रयक्ष, पूर्वी, सेजल, गुनगुन एवं ओजस सहित उनके अभिभावकों की सहभागिता रही। इसके अलावा डॉ. संतोष, डॉ. निर्मला, हिरेन्द्र साहू, बसंत बैस, लीलाधर साहू, देवनारायण साहू, श्रीमती तिलेश साहू, हरवंश साहू तथा बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी भाई-बहन उपस्थित रहे।