Uncategorized

मां अंगारमोती परिसर में चलाया गया नशा मुक्ति व स्वच्छता जनजागरूकता अभियान


धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला धमतरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज मां अंगारमोती परिसर में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान चलाया गया। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित इस अभियान में उपस्थित नागरिकों के बीच पहुंचकर स्वच्छता के महत्व एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। नारा, संवाद और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को स्वच्छ वातावरण एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इस जनहित अभियान में शिवा प्रधान लक्ष्मी सोनी रितु प्रधान व समाजसेवी संस्था इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एक्जैक्ट फाउंडेशन रूद्री जय मां छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था धमतरी की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!