Uncategorized

किसी भी राज्य का विकास सांस्कृतिक जड़ों से अलग नहीं हो सकता – अजय चंद्राकर

सतत कार्याविस्तार के चलते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है - रूपकुमारी चौधरी

मोदी सरकार ने दृढ़ता के साथ सामाजिक और राजनैतिक चुनौतियों का सामना किया – नवीन मार्कण्डेय
धमतरी जिला प्रशिक्षण वर्ग बालोद में सफलतापूर्वक संपन्न

धमतरी । भारतीय जनता पार्टी का 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर के संबंध में विस्तार से अपनी बात कहते हुए श्री चंद्राकर ने कहा कि किसी भी राज्य का विकास उसकी सांस्कृतिक जड़ों से अलग नहीं हो सकता। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक जड़ों की गहराई पुरापाषाण काल तक रही है। रामायण महाभारत में भी दण्डकारण्य, दक्षिण कौशल के नाम से इस क्षेत्र का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कार्याविस्तार विषय पर बोलते हुए कहा कि जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक का सफऱ 5 व्यक्तियों से प्रारंभ होकर आज 15 करोड़ से अधिक पंजीकृत सदस्यों का हो चुका है। यह केवल इसीलिए संभव हुआ है कि हमने प्रतिदिन अपने कार्य का विस्तार किया है। प्रत्येक वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया है। प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय ने सामाजिक और राजनैतिक चुनौतियों जैसे तुष्टिकरण, धर्मांतरण, आतंकवाद, नक्सलवाद, तीन तलाक, चुनावी खर्च, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कृषि इत्यादि से संबंधित चुनौतियों को भाजपा की सरकारों से बहुत गंभीरता से लिया है । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर ने कहा कि 1925 में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के साथ विचार की उत्पत्ति हुई। इसके अलावा आईटी, सोशल मीडिया, मीडिया मैनेजमैंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सागर मायानी, जसविंदर बग्गा, अभिषेक झा ने प्रकाश डाला। विभिन्न सत्रों के अध्यक्ष के रूप में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक रंजना साहू, इंदर चोपड़ा, श्रवण मरकाम, अरुण सार्वा, पिंकी शिवराज शाह, निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने, नेहरू निषाद, प्रीतेश गांधी, राजेश शर्मा, रविशंकर दुबे एवं महेंद्र पंडित रहे। मंच का सफल संचालन महामंत्री राकेश साहू, कविंद्र जैन, श्रीमती अर्चना चौबे एवं कमल डागा ने किया। वर्ग गीत शुभम जायसवाल, अतुल साहू एवं ठाकुर शशि पवार ने किया। चेतन हिंदुजा, त्रिलोक जैन, उमेश साहू, अरविंदर मुंडी, अविनाश दुबे, विजय साहू, श्यामा साहू, हेमंत चंद्राकर, विजय यदु, अकबर कश्यप, बीथीका विश्वास, रोहिताश मिश्रा, भानु चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, ज्योति साहू, ज्योति जैन, बलजीत छाबड़ा, अंगिरा ध्रुव, गौकरण साहू, महेश गोटा , कौशिल्या देवांगन, प्रेमलता नागवंशी, नरेश सिन्हा , वीरेंद्र साहू, नरेश अग्रवाल, हेमराज सोनी, राकेश चौबे, रामायण सिन्हा , विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, राजेंद्र गोलछा, प्रकाश गोलछा, हेमलता शर्मा, डेनिस चंद्राकर, दयाराम साहू, बालाराम साहू, हेमंत माला, शुभम जायसवाल, रामगोपाल देवांगन, छत्रपाल बैंस, नागेन्द्र शुक्ला, रघुनन्दन साहू, हेमंत माला, शुुभांक मिश्रा, प्रियंका सिन्हा, सूरज शर्मा, गौरव मगर, विनय जैन, मोनिका देवांगन, अमन राव, मिश्री पटेल, पवन गजपाल, ऋषभ देवांगन, कोमल सार्वा, आदि उपस्थित रहे। वर्ग अधिकारी ठाकुर शशि पवार ने कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट का उनका सम्मान किया और आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!