Uncategorized

खड़ी पिकअप को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर,पिकअप चालक की मौत,कंडक्टर घायल

खड़ी पिकअप को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर,पिकअप चालक की मौत,कंडक्टर घायल

रायपुर रोड स्थित डीपीएस स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । जानकारी के अनुसार मानपुर से कलिंदर भरकर आ रही एक पिकअप गाड़ी डीपीएस स्कूल के पास पंचर हो गई थी। पिकअप ड्राइवर और कंडक्टर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे।
इसी दौरान पीछे से आ रही अशोक लीलैंड की ट्रक, जो आयरन (कच्चा लोहा) लेकर रायपुर की ओर जा रही थी, ट्रक ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गई।
इस हादसे में पिकअप चालक चेतन साहू 25 वर्ष भेंडरी मगरलोड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके सहयोगी तरुण साहू उम्र 18 वर्ष को हाथ में चोट आई है।घटना की सूचना मिलने पर वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डूमन साहू, योगेश साहू और अमन साहू मौके पर पहुंचे। उनकी मदद से मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचाया गया।वहीं टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क को क्लियर कराया गया। इस दौरान अर्जुनी थाना के पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!