Uncategorized

जनआकांक्षाओं पर खरा उतरते प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही विष्णु देव साय सरकार- जय हिंदूजा


धमतरी। भारतीय जानता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री जय हिंदूजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए सरकार को विकास के प्रति सजग और जनता के लिए ईमानदार बताया। श्री हिंदूजा ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का छत्तीसगढ़ विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार काम कर रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से लेकर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्रदेश में लगभग तीन हज़ार किलोमीटर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाकर सुदूर अंचलों में सुविधाओं का विस्तार कर हर तरह से विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता, समर्पण और जानता के विकास हेतु काम करने के स्पष्ट नियत को दर्शा रही भाजपा सरकार। नक्सलवाद की जड़ों को उखाडऩे में विष्णु देव साय सरकार लगातार कार्य कर रही है और बस्तर के कई अंचल अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, वहीं चरण पादुका योजना मोदी की गारंटी का महत्वपूर्ण वादा था, जिसे विष्णु सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। यह योजना केवल चरण पादुका वितरण भर नहीं, बल्कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के श्रम और स्वाभिमान का सम्मान है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए वर्तमान में केन्द्र सरकार की मदद से प्रदेश में 47 हजार करोड़ रूपए की लागत से रेल विकास परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में नई और प्रगतिरत रेल परियोजना के पूर्ण होने से राज्य में रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही यहां पर्यटन, व्यापार, उद्योग के साथ-साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इन रेल परियोजनाओं से सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। महतारी वंदन योजना से आज माताएँ स्वावलंबी और समृद्ध हो रही है। आज प्रदेश विकास की उड़ान भर रहा है और भाजपा के सुशासन में पुन: समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!