Uncategorized

नगर पंचायत आमदी : 8 माह में सीसी रोड हुई जर्जर, पार्षदों ने गुणवत्ता पर उठाये सवाल

शिकायत पर जर्जर सड़क का जायजा लेने पहुंचे विधायक ओंकार साहू


धमतरी. नगर पंचायत आमदी अंर्तगत मेन रोड से बगद्रा खार की ओर 900 मीटर सी. सी. रोड निर्माण कार्य के लिये अधोसंरचना मद से 43 लाख रूपये स्वीकृत हुई थी सीसी रोड निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण होने के कुछ महीने बाद उसमें दरारें आने लगी। लगभग 8 माह में ही सीसी रोड जर्जर हो गया है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों बाइक, ट्रैक्टर तथा किसान अन्य वाहन गुजरते हैं, जो सीसी रोड की दरारों को देख अचंभित हैं। इस सी. सी. रोड का निर्माण किसानों के खेत आने जाने में सुविधा के लिये किया जा रहा था, लेकिन अब स्थानीय लोग सड़क की दुर्दशा को देखते हुए उपरोक्त सड़क की शिकायत विधायक ओंकार साहू से कर रहे हैं। जिस पर विधायक ओंकार साहू मौके पर पहुंचे और शिकायत का जायजा लिया। नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई इन सड़कों मे गुणवत्ता से समझौता कर लेने से यहां पर शासन के लाखों रुपए बर्बाद हो गये है। नगर के नागरिकों द्वारा अब जर्जर हो चुकी सीसी सड़कों पर पुन: नई सड़क बनाने की मांग की जा रही है। पार्षद छभलू साहू ने कहा नगर पंचायत द्वारा गुणवत्ताहीन बनाई गई सीसी रोड की महज 8 महीने में ही बदहाली की नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पार्षद पारसमणी साहू ने बताया नगर पंचायत द्वारा इस सड़क पर मरम्मत या नई सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है, तो आने वाले दिनों मे किसी भी बडी दुर्घटना होने से रोका नहीं जा सकेगा। पार्षद चितेंद साहू ने कहा इस मामले में नगर पंचायत को पत्र लिख कर सड़कों की लागत और निर्माण की अवधि और बदहाली के संबंध में जांच कराई जाएगी। पार्षद श्रीमति ललिता पटेल ने कहा महज 8 माह के भीतर उपरोक्त सड़क का खस्ता हालत में चला जाना निश्चित ही चिंता का विषय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!