Uncategorized

भाजपा नेता महावीर चोपड़ा व हेमराज सोनी ने कहा साय सरकार ने एक साल में कई ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

धमतरी । धमतरी भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग प्रभारी महावीर चोपड़ा व भाजयुमों प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमराज सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 वर्ष की प्रमुख उपलब्धियां सबके सामने हैं, जिसे हर नागरिक महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में भाजपा नीत छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने पहले साल में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की रिकॉर्ड खरीदी की जा रही है। 3716 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया गया। महतारी वंदन योजना में 70 लाख माताओं को 6530 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास निर्माण शुरू किया गया। 68 लाख परिवारों को 5 साल तक मुफ्त राशन प्रदान किया जा रहा है। लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन योजना में 5 वर्षों के एरियर्स का भुगतान किया गया। श्री चोपड़ा व श्री सोनी ने कहा कि जनजाति समाज के उत्थान के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4000 से 5500 बढ़ाया। जनजाति क्षेत्र में सड़क, रेल, और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया। राज्य में बस्तर पर्यटन कॉरिडोर और कानगिर घाटी के गांव धुड़मारस को संयुक्त राष्ट द्वारा दुनिया के 20 सबसे अच्छे पर्यटन गांवों में शामिल किया गया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में राज्य में पांच शक्तिपीठों के विकास और श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या की नि:शुल्क यात्रा की शुरुआत की गई है। यह 1 साल छत्तीसगढ़ के विकास और कल्याण के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!