Uncategorized

सिहावा विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा

धमतरी। प्रदेश संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्दशानुसार सिहावा विधानसभा के भाजपा के चारों मंडलों का नवीन मंडल अध्यक्ष का घोषणा की गई। जिसमें सभी मंडलों के चुनाव प्रभारी द्वारा प्रदेश से आए लिफाफा को खोलकर सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का नाम की घोषणा की गई। जिसमें नगरी मंडल से भारतीय जनता पार्टी के करमठ कार्यकर्ता बलजीत छाबड़ा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया वहीं बेलर मंडल में मनोहर दास मानिकपुरी को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं गट्टासिल्ली मंडल अध्यक्ष के लिए तालपारा निवासी संजय मरकाम के नाम की घोषणा की गई। गौरतलब है कि नगरी मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा एवं सह प्रभारी रवि दुबे, बेलरगांव के चुनाव प्रभारी शशि पवार एवं सह प्रभारी शेखर अडिल नियुक्त किये गये थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्ति मंडल अध्यक्ष को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!