Uncategorized

निगम ने व्यापक रुप से की अतिक्रमण पर कार्यवाही, 250 से अधिक अतिक्रमणकारियों से जब्त किया गया समान

अम्बेडकर चौक से कलेक्टोरेट तक हटाया गया अतिक्रमण

धमतरी । निगम ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमेें 250 से अधिक अतिक्रमणकारी प्रभावित हुए। बुधवार को निगम प्रशासन व यातायात विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में रुद्री रोड़ में कार्रवाई की गई। इसके तहत अंबेडकर चौक से लेकर कलेक्ट्रेट मोड़ तक सड़क के दोनो ओर अवैध कब्जा कर बनाये गये अस्थायी दुकानों में प्रशासन द्वारा बलपूर्वक बुलडोजर चलाया गया। इस बीच अवैध होडिंग्स, गुमटी ठेला, बांस, तिरपाल सहित अन्य सामाग्री जप्ती की गई। इससे फूटपाथ पर दुकान लगाने वालो में हड़कंप मच गया है। सड़क किनारे अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के समय कुछ दुकानदार एवं प्रशासन की टीम के साथ हल्की नोकझोंक भी होती रही। कुछ जगह के छोटे दुकानदार अस्थायी ठेला को न हटाने गिड़गिड़ाते भी रहे। लेकिन एक्शन मूड में आये प्रशासन की टीम ने एक नही सुनी।

नियमों का हवाला देते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई करते रहे। इससे फूटपाथ में दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदार थोड़े मायूस नजर आये। वही कुछ दुकानदार कागजात दिखाते हुए अपना पक्ष रखते नजर आये। निगम के डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा ने बताया कि रुद्री मार्ग में कई मुख्य कार्यालय के अलावा गंगरेल बांध है। व्यस्त मार्ग होने से दिन भर लोगो की आवाजही होती है। लेकिन कुछ लोगो द्वारा सड़क के दोनो ओर अवैध कब्जा कर सड़क तक दुकान लगाया जा रहा था। इससे यातायात बधित हो रही थी। दुर्घटना की भी आशंका बनी थी। इसे हटाने बार-बार समझाइस दी गई। लेकिन वे कब्जा नही हटाये। जिला प्रशासन के निर्देश पर अंबेडकर चौक से लेकर कलेक्ट्रेट मोड़ तक अवैध कब्जा कर सड़क तक दुकान वाले करीब 250 पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के अवसर पर डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा, एआरआई दीपक पांडे, सुनील सांलुके, श्यामू सोना, बंशी दीप, गोविंद पात्रे, सहायक उपनिरीक्षक के अलावा यातायत विभाग की टीम मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!