Uncategorized

चंदा सिंगल दंतैल हाथी से दहशत, अंगारमोती मंदिर परिसर नजर आया सुनसान

धमतरी।कुछ दिनों से गंगरेल क्षेत्र में हाथी की वजह से आसपास क्षेत्र में दहशत है। रविवार को गंगरेल क्षेत्र में जमकर भीड़ रहती है। हाथी की वजह से अंगारमोती मंदिर परिसर को खाली कर दिया गया।परिसर शाम को सुनसान नजर आया। सभी सैलानी वहां से जा चुके थे।क्योंकि शाम के बाद से हाथी का विचरण शुरू हो जाता है। एहतियातन खाली करा दिया गया। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

रविवार शाम को कक्ष क्र.RF 190 में लोकेशन बताया गया।फसल को नुकसान हुआ है।

हाई अलर्ट गांव -डांगीमांचा, खिरकीटोला, गंगरेल

अलर्ट ग्राम: विश्रामपुर, तुमराबहार, खिरकीटोला, डांगीमाचा,कसावाही,बोरिदखुर्द,बेलतरा,सोरम, भटगांव, बेन्द्रानवागांव,मरादेव, गंगरेल,कोटाभर्री, बरारी, शकरवारा, भोयना, मुड़पार।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!