सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सप्तदिवसीय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन
सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय की सोच लेकर ब्राह्मण समाज की अनूठी पहल सभी समाज के सुख व शांति के लिए भागवत कथा की तैयारी पूर्ण

धमतरी। धमतरी सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिवर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विभिन्न आयोजन किया जाता रहा हैं उसी कड़ी में इस वर्ष सर्व ब्राह्मण महिला मंच व कौशल्या माता समिति ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह एवं ब्राह्मण बटुको का उपनयन संस्कार कराने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा ने बताया कि जग के पालनहार भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के ही नहीं अपितु सर्व समाज के आराध्य है भगवान परशुराम चिरंजीवी है वे शास्त्र एवं शस्त्र के वाहक है इन्हीं भावनाओ से सभी ग्रंथों में श्रेष्ठ श्रीमदभागवत कथा इस वर्ष 19 अप्रेल अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन से ही प्रारंभ होगीं जहां सात दिनो तक समस्त नगर वासी व भागवत प्रेमी कथा श्रवण का लाभ उठाएंगे वहीं सातवें दिन 26 अप्रेल को ब्राह्मण बटुको का उपनयन संस्कार के साथ कथा समापन एवं भव्य पोथी यात्रा व बटुक बारात निकाली जायेगी महिला मंच द्वारा राम मंदिर में भागवत आचार्य पंडित अशोक शास्त्री जी को श्रीफल भेट कर कथा का संकल्प किया गया जहां समाज द्वारा जानकारी दी गई कि जिन भी ब्राह्मणों को उपनयन संस्कार करना है वो संपर्क कर पंजीयन करा सकते है मंदिर प्रांगण में मुख्य रूप से महिला मंच की अर्चना पांडेय,गौरी शर्मा,सीमा चौबे, शोभा दुबे,कविता मिश्रा, कौशल मिश्रा, प्रीति द्विवेदी, अंकिता मिश्रा,आयुसी पांडेय, प्रतिमा पांडेय, लक्ष्मी शर्मा, मेघा मिश्रा, सरिता मिश्रा, नेहा दुबे,मंजू शर्मा व युवा मंच के विक्रांत शर्मा,पीयूष पांडेय, युवराज शर्मा,सूरज शर्मा,रितेश मिश्रा, आकाश शर्मा उपस्थित थे।

