Uncategorized

राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ, विधायक ओंकार साहू ने खिलाडिय़ों का बढ़ाया उत्साह


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू पावरलिफ्टिंग संघ धमतरी द्वारा आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाडिय़ों की उपस्थिति से धमतरी की खेल प्रतिभा और आयोजन क्षमता को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का भी प्रतीक है। खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!