Uncategorized

नारी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ कुरूद पुलिस ने की कार्यवाही

आरोपी से 32 पौवा देशी मशाला कीमती 3840 रुपये एवं बिक्री रकम 320रूपये जप्त

थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम में नारी के बस स्टैंड में अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कुरूद द्वारा टीम भेजकर रेड कि वैधानिक कार्यवाही कि गई।जहां बस स्टैंड नारी में कोमल ध्रुव नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी कोमल पिता प्रदीप ध्रुव 27 वर्ष ग्राम नारी थाना कुरूद के पास से 32 पौवा देशी मशाला शराब किमती 3840रूपये बिक्री रकम 320- रूपये जुमला 4160-रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी. साहू,उनि.रविन्द्र साहू,आर.महेश साहू,किशोर देशमुख का अरुण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!