Uncategorized

देमार साहू समाज के पदाधिकारियों व समाज प्रमुखों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू से की सौजन्य मुलाकात

समाजहित, संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू से उनके निज निवास पर ग्राम देमार के साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाजहित, संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इस अवसर पर तहसील साहू समाज अध्यक्ष चिरौंजी साहू, जिला कोषाध्यक्ष संत राम साहू, परिक्षेत्र संरक्षक मंडल के केशव साहू, रांवा मण्डल उपाध्यक्ष बसंत परदेशी मीनपाल सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुखजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!