Uncategorized

साढ़े 5 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरप्तार मगरलोड पुलिस व सायबर सेल ने की कार्यवाही

धमतरी थाना मगरलोड एवं सायबर टीम द्वारा मेघा मगरलोड मुख्यमार्ग परसवानी चौक ग्राम परसवानी बाहर से आने वाले वाहनों की चेंकिग एवं मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कि जा रही थी तभी मेघा की तरफ से लाल रंग का मोटर सायकल पलसर कमांक सीजी 05 एजी- 7860 आया उक्त मोटर सायकल में एक व्यक्ति सवार था नाम पता पूछने पर अपना नाम सोहन राम साहू पिता धनऊ राम साहू 38 वर्ष निवासी खैरझिटी का रहने वाला बताया जिसे मोटर सायकल कि डिग्गी एवं बैग को चेक करना है कहने पर पुलिस के साथ विवाद करने लगा एवं तलाशी देने से मना करने लगा उक्त व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने पूर्ण संदेह होने पर कडाई से पुछताछ करने पर गांजा परिवहन करना स्वीकार करने पर मौके पर उपस्थित गवाह संदेही सोहन राम साहू के कब्जे के मोटर सायकल एवं नीले रंग के कॉलेज बैग के अन्दर 2 पैकेट खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ प्लास्टिक झिल्ली में भरा हुआ एवं मोटर सायकल पलसर क्रमांक सीजी 05 एजी- 7860 की डिग्गी में दो पलास्टिक झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा भरा मिला, सोहन राम साहू के कब्जे से 1 नग सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा 5 किलो 510 ग्राम कीमती करीबन 27000 रू० एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल करीबन 25000रू एवं 1 नग नीले रंग का रेडमी कंपनी का एनड्राइड मोबाइल कीमती करीबन 5000रू जुमला कीमती 57,000- रूपये को जप्त कर संदेही के विरुद्ध कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!