Uncategorized

ग्राम उड़ेना को मिला पानी टेंकर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने पूजन के बाद किया प्रदान


धमतरी। धमतरी विधानसभा के ग्राम – उड़ेना मे जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने जिला पंचायत विकास कार्य योजना वर्ष 2024-25 के तहत पानी टैंकर प्रदान किया। इस मौके पर नीशु चन्द्राकर ने कहा कि पूर्व में ग्राम पंचायत उड़ेना प्रतिनिधियों के द्वारा पेयजल संकट को देखते हुए पानी टैंकर की मांग किया गया था जिसका प्रदान किया गया। इस टैंकर से ग्रामीणों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी गर्मी की मौसम में पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है ऐसे में यह पहल उपयोगी सिद्ध होगी। सरपंच तेजराम निर्मलकर ने कहा की ग्राम उड़ेना मे विभिन्न सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में पेयजल आपूर्ति हेतु दिक्क़तो का सामना करना पड़ता था अब टैंकर का सौगात प्राप्त हो जाने से पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान समाजसेवी सतीश चंद्राकर , वरिष्ठ कांग्रेस नेता घनश्याम साहू, सचिव गीता बंजारे, सदानंद साहू पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, टिकेंद्र नेताम (पंच), जितेंद्र निर्मलकर( पंच), सालिकराम कंवर (पंच), जगमोहन नवरंगे (पंच), लोकेश्वर साहू, यशवंत साहू, सीताराम साहू, हेमंत साहू, ललित यादव, रामचंद्र ध्रुव, प्रेमा यादव, वीरू उस्ताद ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!