Uncategorized

जेईई 2026 मे दिल्ली पब्लिक स्कूल क़े विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रिंसिपल डॉ . नीतिन कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर्स धीरज अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल,कोऑर्डिनेटर्स सतप्रीत सिंह धन्जल, रोहित कुमार ने दी शुभकामनायें


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी के विद्यार्थियों की जेईई 2026 में उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासित तैयारी और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने उन्हें शानदार प्रतिशताइल दिलाई है और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। स्कूल क़े होनहार विद्यार्थी प्रतीक साहू 98.35 प्रतिशत त्रियाना गुप्ता 98.10 प्रतिशत,राजवीर नाहर 96.80 प्रतिशत,यश कुमार लच्छावानी 94.22 प्रतिशत,स्वरूप पांडा 94.35 प्रतिशत,धैर्य चंद्राकर 93.11 प्रतिशत,अंशुमान गुप्ता 91.83 प्रतिशत यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।विद्यालय सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ संस्कार, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने में विश्वास रखता है। यह सफलता हमारी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।प्रिंसिपल डॉ . नीतिन कुमार शर्मा एवं डायरेक्टर्स धीरज अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।कोऑर्डिनेटर्स सतप्रीत सिंह धन्जल एवं रोहित कुमार ने विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!