Uncategorized

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने की एसपी भावना पांडेय से मुलाक़ात, विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा

पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला धमतरी के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बताया कि पुलिस पेंशनर के संरक्षक सुभाष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में अध्यक्ष होरीलाल साहू उपाध्यक्ष अनिल सालुके तुलसीराम नागवंशी महासचिव संतोष साहू मीडिया प्रभारी अशोक द्विवेदी कोषाध्यक्ष अनिल केसरवानी संगठन मंत्री शत्रुघ्न पांडे सचिव बृजमोहन गढ़वाल कार्यकारिणी सदस्य मोहन तिवारी बच्चू सिंह छोकर तुलसीराम यादव भक्त राम साहू चिरंजी लाल साहू पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी पहुंचकर नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडे से फूलों की गुलदस्ता एवं पुलिस पेंशनर संगठन के पत्रिका मैत्री भेंट कर सौजन्य मुलाकात किए मुलाकात के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पेंशनरों से बारी बारी से परिचय प्राप्त करते हुए पारिवारिक पृष्ठभूमि से भी जानकारी दिया गया सभी पेंशनर्स अपने-अपने अनुभव धमतरी जिला में कार्य करने की संबंध में जानकारी बातचीत के दौरान दिया गया एवं वर्तमान कानून व्यवस्था शहर के यातायात के संबंध में तथा अपराध एवं अपराधियों के बारे में भी संक्षिप्त बातचीत हुई.साथ ही डी एस पी मीना साहू जी से भी सौजन्य मुलाकात सभी पुलिस पेंशनर कार्यालय में किये. सेवानिवृत्ति उप पुलिस अधीक्षक के बी नागी जी से उसके निवास स्थान में जाकर सौजन्य मुलाकात किए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!