Uncategorized

तिर्रा कोलियारी पर्यटन समिति गठन में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

धमतरी। ग्राम पंचायत तिर्रा कोलियारी पुराना पारा जिला धमतरी के ग्रामीण सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं।
इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम में गठित पर्यटन समिति के गठन को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए समिति को निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि समिति का गठन ग्रामसभा की सहमति एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना किया गया है, जिससे गांव में असंतोष एवं नाराजगी का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को बताया कि पर्यटन समिति के गठन में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा ग्रामवासियों एवं ग्राम प्रमुखों को विश्वास में नहीं लिया गया।ग्रामीणों ने मांग की कि वर्तमान समिति को तत्काल निरस्त कर ग्रामसभा के माध्यम से सभी की सहमति एवं नियमानुसार नई समिति का गठन किया जाए।
ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति का गठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पारदर्शिता और ग्रामवासियों की सहभागिता के आधार पर होना चाहिए। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि ग्रामवासियों की भावनाओं एवं अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और प्रत्येक निर्णय ग्रामसभा की सहमति एवं नियमों के अनुरूप ही होना चाहिए।इस दौरान ग्रामवासी देवानंद कुरेटी,भंवर निषाद ,किरण चंद्राकर ,पण्डो मंडावी ,नियाज अली ,पुलक मरकाम ,रामेश्वर साहू ,तौफीक खान ,जितेंद्र कुमार ,डोमेन्द्र निषाद,भुनेश्वर नागेश ,कीर्तन निषाद ,पुनेश नेताम ,प्रेमलाल मांडवी ,शिव नेताम ,अमजद खान ,शेखर निषाद,चरण निषाद ,परमेश्वर निषाद ,नीलकंठ निषाद,पवन कुमार ,देवजी राम साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!