Uncategorized

अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, मौत


धमतरी। आज सुबह एक दर्दनांक सड़क दुर्घटना घटी जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे संबलपुर बाईपास मोड पर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया जिससे महिला लहुलुहान हो गई। महिला को गंभीर रुप से घायल देख तत्काल राहगीर द्वारा इसकी सूचना पुलिस व वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान को दिया गया। तत्काल एंबुलेंस लेकर शिवा प्रधान पप्पू साहू खिलावन साहू अर्जुनी पेट्रोलिंग के द्वारा सहयोग कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला विक्षिप्त थी। ऐसे में समाचार लिखे जाने तक मृतिका की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन व मृतिका के परिजनों की पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!