Uncategorized

विधायक ओंकार साहू 10वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें


धमतरी विधायक ओंकार साहू नें विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने पर बधाई व शुभकामनायें देते हुये कहा यह परीक्षा परिणाम एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और आपके भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करता है। आपकी मेहनत और समर्पण ने आपको इस मुकाम तक पहुंचाया है, और आगे भी आपको सफलता मिलती रहेगी। साथ में उन्होंने कहा जो छात्र 10 वीं व 12वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। असफलता जीवन का एक हिस्सा है और इससे सीखने के कई अवसर मिलते हैं। आगे कहा असफलता से सीखने के अवसर ढूंढें और अगली बार बेहतर करने के लिए प्रयास करें। लगातार शिक्षकों, माता-पिता या दोस्तों से पढ़ाई के लिये सहायता लेते रहें. सफलता निश्चित मिलेगी .

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!