Uncategorized

छत्तीसगढ़ की टीम ने नेशनल स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

सार्थक स्कूल के विशेष खिलाड़ियों ने बढ़ाया धमतरी का मान

स्पेशल ओलंपिक्स भारत के तत्वावधान में नेशनल स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 ग्वालियर का आयोजन ग्वालियर में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एम-4 केटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
टीम में सार्थक स्कूल, धमतरी के खिलाड़ी सत्यांशु दीप एवं ईशु बनपेला शामिल थे, जबकि शेष तीन खिलाड़ी रायगढ़ जिले से अफरोज खान, नवीन कुमार सिंह एवं चंद्रशेखर यादव ने भी टीम का हिस्सा बनकर सराहनीय प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि के पीछे सार्थक स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर सुश्री देविका दीवान एवं काजल रजक का विशेष मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण रहा, जिन्होंने खिलाड़ियों को इस स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।केटेगरी टेस्ट के पश्चात टीम ने तीन मैच खेले। कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश की टीमों के विरुद्ध संघर्षपूर्ण मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा, किंतु गुजरात के विरुद्ध शानदार जीत दर्ज कर टीम ने तृतीय स्थान सुनिश्चित किया।
इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा टी-शर्ट एवं शॉर्ट्स उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।
टीम के साथ कोच रुद्र दास एवं यूनिफाइड पार्टनर पुलक गौतम भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस सफलता पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत छत्तीसगढ़ के एरिया डायरेक्टर डॉ . प्रमोद कुमार तिवारी , कोच मोहन , चंचला पटेल सहित सार्थक संस्था के संरक्षक डॉ. ए. के. रावत, गोपाल शर्मा, मदनमोहन खंडेलवाल, संस्थापक अध्यक्ष प्रभा रावत, अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, उपाध्यक्ष अनु नंदा, सचिव स्नेहा राठौड़, सहसचिव वंदना मिराणी, प्रतिभा अग्रवाल, अशोक खंडेलवाल, हरख जैन, गौरव लोहाना, श्रीमती नीतू दुग्गड़, श्रीमती रूपल लोढा, कल्पवृक्ष महिला ट्रस्ट, हेलो किटी ग्रुप धमतरी तथा प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, कौशिल्या यादव, सुनैना गोड़े एवं सुभाष मलिक ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सार्थक संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि यदि खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन एवं निरंतर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, तो उनके प्रदर्शन में और उत्कृष्टता आएगी तथा वे भविष्य में भारतीय टीम में चयनित होने की क्षमता रखते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!