Uncategorized

एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर विधायक अजय चंद्राकर के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

छात्र संघ छात्रों के नेतृत्व विकास और अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसकी बहाली आवश्यक है- राजा देवांगन

धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर कुरुद विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विधायक अजय चंद्राकर की अनुपस्थिति में उनका ज्ञापन उनके कार्यालय में निज सहायक को सौंपा गया।एनएसयूआई ने बताया कि पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। छात्र अपनी समस्याओं को प्रभावी रूप से रखने के लिए मंच से वंचित हैं, जिससे शैक्षणिक संस्थानों में संवादहीनता की स्थिति बन रही है।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि छात्र संघ छात्रों के नेतृत्व विकास और अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसकी बहाली आवश्यक है।ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई ने मांग की है कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं एवं चुनाव प्रक्रिया की स्पष्ट समय-सारणी घोषित की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में निर्णय नहीं लिया गया, तो छात्रहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।इस अवसर पर लोकेश साहू, देवेंद्र सिन्हा, सूरज सिन्हा, कीर्तन साहू, नवीन साहू, सुदीप सिन्हा, तामेश्वर भोयर एवं रोशन वंदे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!