Uncategorized

होली की खुशियों के साथ अपनत्व का उदाहरण, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना पहुँची वरिष्ठ नेत्री के निवास


धमतरी। होली की खुशियाँ जहाँ सभी ने अलग अलग तरह से मनाई, वहीं ऐसे मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू भाजपा की वरिष्ठ नेत्री पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष चित्ररेखा निर्मलकर से मिलने पहुंची और उनके स्वास्थ का हाल जाना,यह क्षण श्रीमती निर्मलकर के लिए अत्यंत भावुक था और हो भी क्यों ना जब सत्ता की चका चौंध में कई बार नेता संघर्ष के समय के पार्टी के मजबूत कार्यकर्ताओं को भूल जाते हैं ऐसे में उनकी अस्वस्थता का पता चलते ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू उनसे मिलने पहुंची और अपनत्व के साथ उन्हें तिलक गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर पार्टी कार्यों में उसी तत्परता से सक्रिय होने की कामना की, विदित हो कि चित्ररेखा निर्मलकर दशकों से भाजपा की मजबूत नेता रहीं है पार्षद से लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष तक शासन के पदों को उन्होंने सुशोभित किया है ,संगठन में भाजपा शहर मंडल से लेकर महिला मोर्चा में प्रदेश तक विभिन्न दायित्वों का मजबूती से निर्वहन श्रीमती निर्मलकर ने किया है,ऐसे योद्धाओं को सम्मान से सहेज के रखना और उनके सुख दुख में सहभागी बनना पार्टी के प्रत्येक नेताओं की जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन करते हुए रंजना साहू ने पार्टी परिवार को अपना परिवार मानकर हर वक्त खड़े होने का कार्य करती हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता मुकेश यादव, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती जागेश्वरी साहू, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा रेशमा शेख, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती कविता यादव होली मिलन में उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!