Uncategorized

कंडेल की बेटी हिमांगिनी साहू का बीएसएफ में चयन, डीपेंद्र साहू ने घर पहुंचकर किया सम्मान


धमतरी। धमतरी जिले के गौरव ग्राम कंडेल निवासी उमेश साहू एवं श्रीमती प्रेमीन साहू की सुपुत्री कुमारी हिमांगिनी साहू के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भारत माता की सेवा हेतु प्रशिक्षण में जाने से पूर्व उनके निवास पहुंचकर पूर्व प्रदेश भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य डीपेंद्र साहू ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें पुष्प गुच्छ, साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीपेंद्र साहू ने कहा कि कुमारी हिमांगिनी साहू की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कंडेल ग्राम एवं क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बल में चयनित होकर हिमांगिनी ने यह साबित कर दिया है कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, उनकी यह सफलता नारी सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण है और क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।इस अवसर पर ब्राह्मणपारा वार्ड पार्षद कोमल सार्वा,युवा मोर्चा सदस्य पंकज साहू, सरपंच गिरधर सार्वा,हेमू साहू,रविकांत साहू,धनेंद्र साहू,जितेंद्र साहू सहित परिवार के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने कुमारी हिमांगिनी साहू की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!