Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर से किया धमतरी जिले की महिलाओं के साथ द्विमार्गीय संवाद


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं उनके योगदान को रेखांकित करने के उद्देश्य से आज धमतरी में महतारी वंदन महिला सम्मान उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सामुदायिक भवन (विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे) धमतरी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिले की महिलाओं, स्व-सहायता समूहों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से धमतरी जिले की महिलाओं के साथ द्विमार्गीय संवाद किया। इस संवाद के माध्यम से महिलाएं अपनी उपलब्धियों, अनुभवों तथा शासन की योजनाओं से प्राप्त लाभ को साझा की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष आयोजन में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विशेषकर महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के अनुभव भी साझा किए गए। इस अवसर पर धमतरी जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, सूर्यप्रभा चेटियार, पार्षद कोमल सार्वा, संतोष सोनकर, संजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!