Uncategorized

महापौर की दो टूक: चयनित स्थल में जाना होगा डेयरी संचालकों को

दी जाएगी समस्त सुविधाएं,निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी व संचालक

धमतरी-शहर में मवेशियों की वजह से हो रही दुर्घटना को देखते हुए महापौर ने डेयरी संचालकों को दो टूक में समझा दिया है कि उन्हें चिन्हांकित जगह में अपना डेयरी का व्यवसाय ले जाना होगा। निगम द्वारा सभी सुविधाएं दी जाएगी। इसके बाद डेयरी संचालक और अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए निकल गए।इसके बाद ही संचालकों का निर्णय आएगा।
धमतरी शहर में गोकुल नगर बसाने का काम लगभग 10 वर्षों से पेंडिंग में पड़ा हुआ है। प्रथम नगर निगम कार्यकाल के बाद कांग्रेस का 5 वर्ष इस तरह से लगभग 10 वर्ष बीत गए। अब तक डेयरी संचालकों का शहर के बाहर विस्थापन नहीं हो पाया है। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि विस्थापन को ही जाएगा।डेयरी संचालकों के शहर में रहने से कई बार मवेशियो की वजह से हादसे भी होते हैं। इसके अलावा नालियां जाम होती है। वार्ड में गंदगी भी फैलती है। इन सभी चीजों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा डेयरी संचालकों को बार-बार शहर के बाहर गोकुल नगर में बसाने की बात कही जाती थी। पूर्व में सोरम में जगह चिन्हांकित किया गया था। जहां पर लाखों खर्च भी हुए थे। लेकिन वहां पर चट्टान, गर्मी, पानी की अनुपलब्धता सहित कई समस्याओं को देखते हुए डेयरी संचालक वहां शिफ्ट ही नहीं हुए। इसके बाद कई बैठकों का दौर भी चला, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकल पाया था। अब जबकि भाजपा नगर निगम में बैठी है और जब से महापौर रामू रोहरा बैठे हैं तब से फिर से शहर वासियों को एक आस जाग गई है कि इन सब चीजों से उन्हें निजात मिलेगी। 22 मई गुरुवार को डेयरी संचालकों की नगर निगम में एक बड़ी बैठक हुई। जिसमें नगर निगम ने अपने सारे एजेंडा बता दिए कि किस प्रकार की सुविधा वहां पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी बीच एक डेयरी संचालक ने आवेदन देते हुए कहा कि पूर्व में सोरम भटगांव में जगह का चयन किया गया था जो उपयुक्त नहीं था। अर्जुनी,श्यामतराई, मुजगहन, लोहरसी में भी सरकारी जमीन है उसे दिया जाए। इस आवेदन पर महापौर ने नाराजगी जताई। इसके बाद संचालक और अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए निकल गए। बैठक में आयुक्त प्रिया गोयल, उपयुक्त पीसी सार्वा,स्वास्थ्य प्रभारी निलेश लूनिया, शशांक मिश्रा,कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस आदि मौजूद थे।

दी जाएगी सभी सुविधाएं : रामू

इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने बताया कि सोरम के आगे नया स्थल चयन किया गया है। जहां पर ठंडकता भी है, जानवरों के लिए घास भी उपलब्ध है। पानी भी पर्याप्त है। वहां पर स्पष्ट कह दिया गया है कि आपको वहां पर जाना है जो आप सुविधा बोलेंगे वह हम देंगे।

क्या कहते हैं डेयरी संचालक

बैठक में डेयरी संचालक रामनरेश, लाल गवली, सुधु, रामकिशन ग्वाल, बॉबी सरदार, कन्हैया ग्वाल, मदन कौशिक, शुभम ग्वाल, राजू गवली, सोनू सहित बड़ी संख्या में डेयरी संचालक बैठे थे। उन्होंने कहा कि महापौर ने नया स्थल के बारे में बताया है वहां जाकर के देखने के बाद ही पता चलेगा। हम चाहते हैं कि वहां पर सभी सुविधा हो। शेड बना कर दिया जाए, पानी की उपलब्धता हो, टांका बना कर दिया जाए, बिजली सहित समस्त सुविधाएं वहां पर उपलब्ध होनी चाहिए। स्थल निरीक्षण के बाद समस्त डेयरी संचालकों की एक बार बैठक होगी फिर अपने निर्णय से महापौर को अवगत कराएंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!