मेडिकल कॉलेज हेतु महापौर व अधिकारियों ने परेवाडीह में किया स्थल निरीक्षण
50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली भूमि मेडिकल कॉलेज के लिए मानी जा रही उपयुक्त

महापौर, प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने परेवाडीह में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया है । यह भूमि 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है, जो मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त मानी जा रही है. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीन के भू-आकृतिक और अधोसंरचनात्मक पहलुओं का भी जायजा लिया।महापौर ने कहा, शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए इस कॉलेज की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा देगी।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
एसडीम पीयूष तिवारी, निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, तहसीलदार सूरज बंछोर, सी एस डॉ अरुण टोडर,ग्रामीणजन उपस्थित थे.

