Uncategorized

कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के जन्मोत्सव पर पौधरोपण

नगर पंचायत भखारा-भठेली के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत भखारा-भठेली द्वारा विविध जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के तहत 24 नग नीम, आंवला, पारिजात, दशमत फूल, चम्पा फूल, दूध मोंगरा सहित विभिन्न छायादार एवं फूलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर विधायक अजय चन्द्राकर के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पांवरिया, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति छबिलाल निर्मलकर, भूपेश्वरी चंदेल, पार्षद चांदनी साहू, भूपेंद्र यादव,झम्मन साहू, परदेशी कँवर,खेमलता साहू,गौतमी पटेल, जितेंद्र साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, जनपद सदस्य सिंधु बैस, उप अभियंता ज्योति साहू,कमलेश साहू, शेखर सिन्हा, चंद्रप्रकाश साहू, शोभा साहू, मीना निषाद सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

कार्यक्रम के दौरान सभी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। विधायक अजय चन्द्राकर के जन्मोत्सव को जनसेवा और प्रकृति संरक्षण से जोड़कर मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!