Uncategorized

महुआ शराब बेचते महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,ग्राम कमार पारा मोहंदी मे 12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000 रूपये नगद जब्त

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ग्राम कमार पारा मोहंदी में कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बेचने के तीन अलग-अलग मामलों में महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रथम प्रकरण मे आरोपी शिव कुमार कमार पिता हीरालाल कमार 45 वर्ष निवासी कमार पारा मोंहदी,थाना मगरलोड से 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 600 रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000 रूपये। कुल जब्ती की कीमत 1,600-रूपये की गई है.
द्वितीय प्रकरण मे आरोपिया धनेश्वरी कमार, पति मानिकराम कमार, 38 वर्ष, निवासी कमार पारा मोहंदी, थाना मगरलोड से 4.5 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 675 रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000 रूपये,कुल जब्ती की कीमत 1,675 रूपये की गई.तृतीय प्रकरण मे आरोपी छविलाल कमार, पिता हीरालाल कमार, 45 वर्ष, निवासी कमार पारा मोहंदी se 4 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 600 रूपये तथा बिक्री की नगदी 1,000 रूपये।कुल जब्ती की कीमत 1,600 रूपये है.
तीनों प्रकरणों में पुलिस ने कुल 12.5 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 3,000 रुपये नगद, जिसकी कुल कीमत 4,875 रूपये है, जब्त की है। तीनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!