Uncategorized

फिर गुजेंगी शादी की शहनाई, 16 से मुहर्त

होटल, धर्मशाला, मैरिज हाल, डीजे, बाजा, गाड़ी, केटरिंग की हुई एडंवास बुकिंग

इस साल जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, जुलाई,नवम्बर, दिसम्बर माह में है शुभ मुहूर्त
धमतरी। 16 दिसम्बर 2023 को खरमास की शुरुवात हुई जिसके चलते लगभग माह भर मांगलिक कार्य बंद रहे। 15 जनवरी को खामास समाप्त होते ही 16 जनवरी से पुन: शादी की शहनाईयां गुंजने लगेगी। बता दे कि साल 2024 को पहला मांगलिक मुहूर्त 16 जनवरी को है। ज्ञात हो कि इस साल 16 जनवरी से विवाह प्रारंभ होंगे। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार शादी जैसे पवित्र बंधन के लिए शुभ मुहूर्त होना अत्यंत आवश्यक है। यह मुहूर्त प्रारंभ होने वाला है। 16 जनवरी के बाद 17, 20, 21, 22, 27, 28 जनवरी को भी शुभ मुहूर्त है। ऐसे में इन तिथियों में शादी का समय काफी कम बचा है। लोग शादी की तैयारियां महीनों पहले से करते है। जिसके तहत होटल, मैरिज पैलेस, धर्मशालाओं की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। वहीं डीजे, धुमाल की डिमांड भी बनी हुई है। जनवरी माह के लिये वर्तमान में मनपसंद बाजा धुमाल नहीं मिल रहा है। इसकी भी एडवांस बुुकिंग हो चुकी है। अन्य आवश्यक चीजो जैसे गाडिय़ां, केटरिंग, किराया भंडार आदि की बुकिंग कराया जा चुका है। शादी के सीजन की शुरुवात होने से इसका असर बाजार पर भी नजर आ रहा है। कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रानिक, आटो मोबाईल, किराना आदि दुकानों के व्यापार में थोड़ी तेजी आई है। इसके अतिरिक्त फरवरी माह में 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26, 29 को मुहूर्त है। मार्च माह में 1, 2, 3, 5, 6, 7, 10, 11, 12, को अप्रैल माह में 18, 19, 20, 21, 22 जुलाई माह में 9, 11, 12, 13, 14, 15 नवम्बर माह में 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28, 29 दिसम्बर माह में 4, 5, 9, 10, 14, 15 को विवाह हेतु शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है। इस प्रकार सबसे ज्यादा मुहूर्त फरवरी व नवम्बर माह में 11-11 मुहूर्त है। वहीं 2024 में सबसे कम अप्रैल में मात्र 5 मुहूर्त है।
डेस्टीनेशन वेडिंग का बढ़ रहा क्रेज

पिछले कुछ सालों में शादियों का तरीका बदलता जा रहा है। पहले ज्यादातर लोग घरो व आसपास के मार्ग को पंडाल तान कर कवर कर शादियां निपटाते थे। फिर धर्मशालाओं और होटल में लगभग शादियां होने लगी और अब डेस्टीनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हालांकि इस प्रकार की शादी में खर्च ज्यादा होता है और लोग सीमित होते है। इसलिए कम लोग ही ऐसी शादी कर रहे है। रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर में डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए कई स्थल है। वहीं धमतरी में भी अब गंगरेल के आसपास शासकीय व निजी रिसार्ट तैयार है। जहां डेस्टीनेशन वेडिंग होंगे। यहां पूरी तरह की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी। गंगरेल किनारे होने के कारण न सिर्फ धमतरी बल्कि अन्य जिलों के लोग यहां वेडिंग व अन्य सेरेमनी सेलिब्रेट करने आकर्षित हो रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!