Uncategorized

सभी को एक सात संगठित होकर साहस के साथ एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए – तारिणी चन्द्राकर

रामचरित मानस को जीवन में उतारे तो जीवन सफल व सरल हो जाता है - नीलम चन्द्राकर


कुरुद। ग्राम सिर्री में बजरंग मानस मंडली के तत्वावधान में राज्य स्तरीय संगीतमय मानस सम्मेलन का समापन हुआ। मुख्य अतिथि तारिणी चंद्राकर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी, विशिष्ट अतिथि नीलम चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत धमतरी, लिली श्रीवास जनपद सदस्य सहित देशांत सिन्हा सरपंच, सालिकराम साहू ग्राम पटेला, रोशन विश्वकर्मा अध्यक्ष बजरंग मानस मंडली भूपेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष बजरंग मानस मंडली थे। तारिणी चंद्राकर ने सिर्री को धार्मिक ग्राम का दर्जा दिया है उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को अपने धर्म के प्रति जागरूक और शिक्षित होना जरूरी है। धार्मिक कार्यों के आयोजन में युवा वर्ग को हमेशा आगे रहना चाहिए जो कि ग्राम सिर्री के युवाओं में देखने को मिलता है। रामचरित मानस का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम सभी को एक सात संगठित होकर साहस के साथ एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए। नीलम चंद्राकर ने कहा कि रामचरित मानस में सीखने हेतु अनेक बातें हैं। जिसे अगर दैनिक जीवन में धीरे से शामिल किया जाए तो जीवन सरल हो जाता है। भगवान श्रीराम का जीवन भी कठिनाइयों से भरा था उनको भी विभिन्न प्रकार के संघर्ष अपने जीवन में देखने को मिला और धैर्य रखते हुए उन्होंने साहस के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहे। तीनो दिवस में मंच का सफल रूप से संचालन मानस मर्मज्ञ रामेश्वर प्रसाद सिन्हा पूर्व व्याख्याता और रोहित निर्मलकर ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!