Uncategorized

सिन्ध शक्ति महिला संगठन ने पूज्य सिंधी पंचायत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

धमतरी। सिन्ध शक्ति महिला संगठन की महिलाओं ने पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला में पहुंचकर नवनिर्वाचित पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चंदू जसवानी उपाध्यक्ष रामचंद्र वाधवानी किशोर चारवानी का स्वागत किया तथा आगामी समय में महिलाओं को आगे कैसे लाना है इस बात पर भी चर्चा हुई। धर्मशाला बनाने पर भी चर्चाएं चली इसके साथ ही साथ कोचिंग की कक्षाओं के बारे में भी एवं घरेलू महिला उद्योग के बारे में वार्तालाप हुआ। समाज में महिलाओं का स्थान सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। अध्यक्ष चंदू जसवानी एवं उनकी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री पार्वती वाधवानी सचिव साक्षी वाधवानी उपाध्यक्ष शारदा चावला रोमा आहूजा राखी पंजवानी, प्रिया पंजवानी, शोभा बक्तानी रिया सोनेटा किरण ग्वालानी सरला डडवानी प्रीति पिंजनी जया चावला संगीता वाधवानी मोना वाधवानी तान्या चावला पलक सुंदरानी आदि ने श्री फल शाल एवं गुलदस्ते से नये पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!