Uncategorized

हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है मकर संक्रांति पर्व, घरों में बनाये गए तिल के लड्डू

रुद्रेश्वर घाट में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

संक्रांति पर राशियों पर पड़ रहा प्रभाव, मेष राशि के लिए शुभ, वृष के लिए सुख एवं मिथुन राशि के लिए प्रवास
धमतरी । मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। आज क्षेत्रवासी हर्षोल्लास से पर्व मना रहे हैं। अलसुबह रुद्रेश्वर घाट में आस्था की डुबकी भक्तों ने लगाई। उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति में तिल के लड्डू एवं तिल से बने सामाग्रियों का विशेष महत्व रहता है. इसके तहत पर्व के एक दिन पूर्व होटल सहित अन्य दुकानों में तिल के लड्डू एवं तिल से बने सामाग्रियों की खूब पूछपरख हुई. साथ ही आज मकर संक्रांति पर सभी मंदिरों में सुबह भक्तों का तांता लगा. जहां वे देवी-देवता के दर्शन एवं तिल से बने सामाग्री भेंट कर मनवांछित फल की कामना किये। घरो में भी तिल के लड्डु तैयार किये जा रहे है। परम्परानुसार मकर संक्राति पर पतंगबाजी की जाती है। लेकिन विगत कई सालों से यह परम्परा भी खत्म होते जा रही है। शहर के पतंग दुकानों में उम्मीद के अनुरुप भीड़ नहंी रही। साथ ही आसमान में भी पतंग नजर नहीं आया। विप्र विद्वत परिषद अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री एवं मीडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि सूर्य उतरायण का पर्व मकर संक्रांति में द्वादश राशियों पर भी अलग अलग प्रभाव पड़ता है। इसके तहत पन्द्रह जनवरी को मकर संक्रांति में राशियो पर इस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है। मेष राशि के लिए शुभ, वृष के लिए सुख एवं मिथुन राशि के लिए प्रवास है। इसी प्रकार कर्क राशि के लिए कष्ट, सिंह राशि के लिए स्त्री पीड़ा, कन्या राशि के लिए लाभ, तुला राशि के लिए अशुभ, वृश्चक राशि के लिए कष्ट है। साथ ही धनु राशि के लिए जय, मकर के लिए हानि, कुंभ के लिए मध्यम एवं मीन राशि के लिए हानि है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!