Uncategorized

मारपीट कर मोबाईल एवं पैसा लूटने वाले तीनों आरोपियों को दुगली व नगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाईल व नगद किया गया जप्त

धमतरी। प्रार्थी लच्छन सिंह महिलांग पिता स्व.हीरालाल महिलांग 50 वर्ष बाजारपारा गट्टासिल्ली थाना दुगली 3 जनवरी के शाम को नगरी स्कूल से काम कर अपने घर ग्राम गट्टासिली अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी शाम 7 बजे ग्राम तालपारा पुलिया के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने प्रार्थी को इशारा देकर रुकने बोला और प्रार्थी को झूमा झटकी व मारपीट करने लगे जिससे प्रार्थी मोटर साइकिल सहित जमीन में गिरा तभी प्रार्थी के जेब में रखें नगद रकम 4000 रूपये एवं मोबाईल कीमती 13500 रूपये कुल जुमला 17500 रूपये को लूट कर भाग गए। जिस पर प्रार्थी द्वारा दूसरे दिन थाना दुगली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर थाना प्रभारी दुगली द्वारा धारा 323, 394, 34 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी दुगली द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान दुगली पुलिस टीम एवं थाना नगरी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। और तीनों संदेहियों के हुलिया के आधार पर एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियो को थाना नगरी एवं दुगली,गट्टासिल्ली के आसपास पतासाजी कर नगरी में टीम द्वारा सतत निगरानी रखकर मुखबिर लगाकर पता तलाश कर संदेही आरोपियों को उनके निशानदेही नगरी में पकड़कर कड़ाई से पुछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम महेश कुमार ध्रुव एवं आकाश ध्रुव दिगेंद्र किरण बताये जो गट्टासिल्ली रोड में तालपारा पुलिया के पास खड़े थे। उसी समय प्रार्थी लच्छन महिलांग अपनी मोटर सायकिल से घर गट्टासिल्ली जा रहा था, जिसको रुकने का इशारा कर रोककर झुमाझटकी कर पैसे एवं मोबाईल लूटना कबूल किया। और मेमोरेंडम में आरोपियों से लूट कि रकम 1000 रुपये मिला बाकी के पैसे आपस में खर्च करना बताया एवं विवो मोबाईल सहित लूट में प्रयुक्त मोटर सायकिल को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी दुगली डीएसपी.परि. सुश्री विंकेश्वरी पिंदे सउनि.प्रकाश नाग, प्रआर.सतेन्द्र दिक्षित, आर.गहेश्वर नेताम थाना नगरी से सउनि.मोहन निषाद,तान सिंह साहू आर.योगेंद्र साहू, धरमवीर राजपूत सायबर आर.योगश ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!