Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व पार्षद टुकेश्वरी साहू की मांग पर आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत

 

संचनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायत नगरी वार्ड क्रमांक 8 में नवीन आंगनबाड़ी भवन खोलने की अनुमति दे दी है. नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं वार्ड क्रमांक 8 चंद्रशेखर आजाद वार्ड की पार्षद जयंती टुकेश्वरी साहू द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग से पत्राचार कर वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी खोले जाने की मांग की थी जिस पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सोमेश साहू द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शासन को पत्र लिखा जिस पर परियोजना अंतर्गत युक्ति करण अंतर्गत नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाने हेतु आंगनवाड़ी भवन हेतु 13 लाख रुपया की स्वीकृति संबंधित विभाग को दी गई वार्ड पार्षद एवं विभाग के द्वारा स्थल चयनित कर निर्माण कार्य कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा तब तक वार्डवासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए किराए के भवन पर आंगनबाड़ी का शुभारंभ किया गया. नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति महिला एवं बाल विकास अलका साव अश्वनी निषाद शंकर देव राजा पवार देवचरण ध्रुव चेलेश्वरी साहू असकरण पटेल पूर्व पार्षद ललिता साहू कामिनी साहू ने भारत माता की पूजा अर्चना कर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से सुशीला गिरी माहेश्वरी यादव खिलेश्वरी साहू कुसुम सोनी दमयंती साहू साहिका जानकी साहू गोदावरी सेन एवं वार्ड के सभी पालक गण एवं बच्चे उपस्थित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!