Uncategorized

बिरेझर पुलिस ने 32 पौवा देशी मशाला शराब के साथ आरोपी को किया गिरप्तार

धमतरी चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा बिरेझर क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कि कार्यवाही किया गया। जिसमें ग्राम आलेखुंटा में विनोद मनहरे के घर में रखकर अवैध रूप से देशी प्लेन एवं मशाला शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।जिसके कब्जे से 32 पौवा देशी मशाला शराब किमती 3520 रूपये एवं बिक्री रकम 230 रूपये जुमला 3750 रूपये मिलने पर समक्ष गवाह के विधिवत जप्त कर आरोपी विनोद मनहरे पिता मोहन मनहरे 24 वर्ष निवासी ग्राम आलेखुंटा के कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से हिरासत में लेकर विधिवत कार्यवाही कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर निरीक्षक शोभा मंडावी,सउनि. जगदीश सोनवानी, प्रआर.हेमु साहू एवं आरक्षक जितेन्द्र चंद्राकर,तोषण साहू की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!