Uncategorized

शिक्षकों द्वारा किया गया अनुकरणीय कार्य,57 बेसहारा और जरूरतमंद बच्चों का किया गया सम्मान

मुख्यातिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की गुरुछाया मंच को 85 हजार रूपये सहयोग की घोषणा

धमतरी-नगरी क्षेत्र के कुछ शिक्षकों ने गुरुछाया नाम से संगठन बनाया है। जिसका उद्देश्य विमोचन और शुभारंभ कार्यक्रम रखा गया। जो माता पिता से वंचित बच्चों की शिक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए मदद कर रही है।जिसको लेकर आज कुकरेल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहाँ माता पिता से वंचित लगभग 57 बच्चो का सम्मान कर उन्हें शिक्षा में काम आने वाले जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया गया।इस संस्था के इस नेक पहल की अब तारीफ होने लगी है।गुरुछाया संस्था ने बताया कि माता-पिता को खोने के बाद कई बच्चे शिक्षा से भी वंचित हो जाते है।ऐसे बच्चों की मदद कर उन्हें मोटिवेट करने का काम उनकी संस्था करेगी और संस्था के द्वारा ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।इसके साथ ही ऐसे बच्चे जो अपने हुनर को निखारने के लिए प्रशिक्षण हासिल करना चाहेंगे,उन्हें हुनरमंद बनाने प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसके अलावा भी इन बच्चों की जिस क्षेत्र में रुचि होगी, उस क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने पूरा सहयोग किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, कार्यक्रम की अध्यक्षता डी . के. सूर्यवंशी के द्वारा किया गया।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश गोटा  (अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी), हृदय लाल साहू (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी), मीना डेमू साहू (सभापति जिले पंचायत धमतरी), अजय ध्रुव (जिला पंचायत सदस्य) चंद्रकला भीषम साहू (सदस्य जनपद पंचायत नगरी) व अन्य उपस्थित रहे।गुरुछाया संस्था के संरक्षक कलीराम साहू व प्रकाश चंद्र साहू है। मार्गदर्शन एवं कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह मरकाम, प्रेमलता ध्रुव, अर्चना नेताम, अर्चना साहू है। वही कुकरेल जोन से राजेश कुमार बैस, मीनेश कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार श्रीवास, रतिराम मरकाम, राजेन्द्र कुमार ध्रुव, दीनदयाल साहू,माहेश्वरी ध्रुव , डोमार सिह ध्रुव, गंगाधर ध्रुव, भागवत साहू, द्रोण सिन्हा का विशेष सहयोग रहा । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने गुरुछाया मंच को 85 हजार रूपये सहयोग की घोषणा की। इसके साथ ही सर्व मंगला टीम के श्वेता ध्रुव, पुष्पा मरकाम, हीना मरकाम के द्वारा बच्चों को स्कूल बैग, तथा अनिल वरदानी के द्वारा कंबल वितरण किया गया।वही भोजन व्यवस्था जोन कुकरेल के 7 समन्वयकों के द्वारा किया गया। मंच संचालन रेवा राम ओझा, श्रवण देवांगन ने किया।आभार व्यक्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कलीराम साहू ने किया।वही कार्यक्रम के दौरान डीएमसी अनुराग त्रिवेदी द्वारा सम्मानित किए गए बच्चों को अंतराज्यीय भ्रमण कराने की भी बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!