Uncategorized

कुरूद में 100 बिस्तरों वाले नवीन सिविल अस्पताल भवन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास

विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर,अरुण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत,दीपक महस्के, अध्यक्ष छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड,ज्योति भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका कुरुद भी रहे उपस्थित

धमतरी- आज कुरूद विकासखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 100 बिस्तर वाले नवीन सिविल अस्पताल (उन्नयन) के भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।यह अत्याधुनिक अस्पताल भवन 17 करोड़ से अधिक की लागत से पाँच मंजिला बनाया जाएगा।कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कुरूद क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की जानकारी दी।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर ने की।विशिष्ट अतिथियों मे अरुण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी,दीपक महस्के, अध्यक्ष छ.ग. मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड,श्रीमती ज्योति भानु चन्द्राकर, अध्यक्ष नगर पालिका,श्रीमती गीतेश्वरी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद,नेहरू निषाद, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!