Uncategorized

श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लिनिक में कल 8वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर होगा नैचुरोपैथी वर्कशॉप का आयोजन


धमतरी । 8वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस धमतरी में 18 नवम्बर मंगलवार को विशेष रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वन डे नैचुरोपैथी वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का थीम नेचर क्योर टू क्यूोर नेचर रखा गया है। उक्त आयोजन श्री गायत्री आरोग्यम (आयुष) पॉली क्लिनिक एचआईजी 16 हाऊसिंगबोर्ड कॉलोनी हटकेशर धमतरी में आयोजित किया जाएगा। प्रात: 8 से 9 बजे तक स्वल्पाहार, अंकुरित अनाज, काढ़ा वितरण, सुबह 11 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। जिसमें अतिथि के रुप में रामू रोहरा महापौर, दीपक लखोटिया प्रधान संपादक प्रखर समाचार एवं वरिष्ठ समाज सेवी, सुधीर गुप्ता संपादक डीलक्स समाचार, डॉ दिलीप राठौर वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट, दिलीप नाग राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक एवं जिला समन्वयक गायत्री परिवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक चिकित्सा एवं हमारा स्वास्थ्य विषय पर डॉ. खोमेश साहू, एचओडी योगा, श्री दावड़ा विश्वविद्यालय, नया रायपुर, व डॉ. दिनेश कुमार नाग, योग प्रशिक्षक सुश्री मीनाक्षी यादव, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार होंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर में विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा व योग क्रियाओं का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें जल नेति, सूत्र नेति, रबर नेति, कुंजल, त्राटक, धूप स्नान, वृक्षासन, मड थेरेपी, सर्वांग मिट्टी लेप, स्टीम बाथ, अन्य सभी प्रमुख षटकर्म क्रियाएँ शामिल है। दोपहर 2 से 3 बजे तक प्राकृतिक आहार, 3 से 4 बजे तक समापन सत्र होगा। जिसमें उद्बोधन, प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा इस अवसर पर अतिथि प्रेम मगेन्द्र अध्यक्ष ड्रिस्ट्रीक मीडिया क्लब, आशीष मिन्नी महासचिव ड्रिस्ट्रीक मीडिया क्लब, डॉ भूपेंद्र साहू सचिव ड्रिस्ट्रीक मीडिया क्लब धमतरी, डॉ मनीषा पांडे उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, मनोज ठाकरे स्टेट कनवेयर इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़, डॉ निर्मला गुप्ता वरिष्ठ प्राकृतिक चिकित्सक दुर्ग होगें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!