Uncategorized

दिल्ली पब्लिक स्कूल में मॉडल यूनाइटेड नेशंस का सफल आयोजन


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल धमतरी में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन ने विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर प्रदान किया। इस सम्मेलन में कक्षा 6 से 11 तक के 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय विषयों पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम की जनरल सेक्रेटरी राशी लुंकड़ ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के वैश्विक नेता और कुशल राजनयिक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने छात्रों को संवाद, सहयोग और कूटनीतिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक धीरेज अग्रवाल और श्रीमती निधि अग्रवाल ने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!