Uncategorized

ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, तीन घायल, सांकरा फारेस्ट नाका क़े पास हुई सड़क दुर्घटना

धमतरी। जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सांकरा फारेस्ट नाका के आगे मेचका रोड रविवार की शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम सांकरा से छड़, जाली एवं अन्य निर्माण सामग्री लेकर अपने गृह ग्राम जिड़ार (मैनपुर) जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है तथा आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस घायलों के बयान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ट्रैक्टर सवार परेश नागेश 35 वर्ष ने थाना सिहावा को बताया कि 8 फरवरी को अपने चाचा काशी राम नागेश के ट्रेक्टर से छड, जाली, प्लाई खरीदने उनके चालक भावेश ओटी व तामेश्वर मरकाम, गुलाल मरकाम, के साथ साकंरा दोपहर को गये थे। सामान खरीद कर हम लोग सांकरा से अपने गांव जीडार जाने शाम 5.45 बजे निकले थे। ट्रेक्टर को चालक भावेश ओटी चला रहा था तथा ट्रेक्टर के दाहिने तरफ बडे चक्का के उपर मडगाड मे बने केबिन पर वह बैठा था। बांये तरफ बड़े चक्का के उपर मडगाड मे बने केबिन मे गुलाल मरकाम व तामेश्वर मरकाम बैठा था शाम करीबन 6 बजे मेचका रोड फारेस्ट नाका बेरियर सांकरा नहर नाला के आगे पहुंचे थे कि चालक भावेश ओटी ट्रेक्टर को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते समय रोड किनारे उतार दिया। जिससे अनियंत्रित होकर रोड किनारे ट्रेक्टर ट्राली इंजन सहित पलट गया। ट्रेक्टर के इंजन मे दबने से गुलाल मरकाम की मौत हो गई।परमेश्वर मरकाम के दाहिने हाथ तथा उसके खुद के दाहिने पैर तथा चालक भावेश ओटी को भी कमर, पैर मे चोंट लगा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!