Uncategorized

समाज में एकजुटता के लिए हुआ क्रिकेट स्पर्धा

अग्रवाल समाज, जैन समाज, सिंधी समाज के बाद मुस्लिम समाज के युवाओं को मिला मंच


धमतरी। पूरे देश के साथ धमतरी में भी क्रिकेट का खेल काफी लोकप्रिय है। यहां वार्ड स्तर के डीपीएल व शहर स्तर के तिरंगा कप का रोमांच सिर चढ़कर बोलता है। वहीं क्रिकेट की लोकप्रियता के सहारे सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया जा रहा है। अग्रवाल समाज व जैन समाज के द्वारा हर साल समाज के युवाओं के लिए क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। तीन साल से सिंधी समाज के द्वारा एसपीएल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही, वहीं पहली बार मुस्लिम समाज के युवाओं के लिए डीएमपीएल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई। इन सभी स्पर्धा का उद्देश्य समाज में एकजुटता के साथ युवाओं की प्रतिक्षा को निखारने के लिए मंच प्रदान करना है। दरअसल क्रिकेट स्पर्धा के बढ़ाने समाज के सभी युवाओं को एक दूसरे के साथ मुलाकात व खेलने का अवसर मिलता है। जिससे एका की भावना मजबूत होती है। वहीं समाज के जिन युवाओं को अन्य स्पर्धा में खेलने का मौका नहीं मिल पाता वे सामाजिक स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है। मंच मिलने से प्रतिभा में निखार आता है। वहीं बड़ी स्पर्धाओं में खेलने का हौसला बढ़ता है। सामाजिक प्रीमियम लीग क्रिकेट स्पर्धा का समापन शनिवार को हुआ। आखिरी दिन दो सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेला गया। प्रथम सेमीफाइनल में अनस इलेवन को एच एंड एच ग्रुप तथा दूसरे सेमीफाइनल में तालिब कंसट्रक्शन को नोमान इंडियंस ने शिकस्त दी। पश्चात फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें एचएंडएच ग्रुप ने कप्तान राजा खान व आकिब खान की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 8 ओवर में 95 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी नोमान इंडियंस करीब 50 रन ही बना पाई। एचएंडएच ग्रुप को प्रथम र्पुुस्कार 31 हजार रुपए नगद व ट्राफी तथा नोमान इंडियंस को द्वितीय पुरुस्कार 21 हजार रुपए नगद व ट्राफी प्रदान किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरिज अहमद शेख को 5100 रुपए हाजी अब्दुल रशीद खत्री द्वारा, मैन ऑफ फाइनल मैच राजा खान को 3100 रुपए अब्दुल कलाम गोरी द्वारा, मैनऑफ द प्रथम सेमी फाइनल मैच आदिल खोखर को 2100 रुपए लक्की अनस रजा द्वारा, मैन ऑफ द द्वितीय सेमीफाइनल मैच शब्बीर मेमल को 2100 रुपए सोहराब गोरी द्वारा, बेस्ट बैट्समैन राजा खान को 3500 रुपए फरहान रोकडिय़ा के द्वारा तथा बेस्ट बॉलर अरशद को 3500 रुपए जावेद गोड़ के द्वारा तथा अन्य इनाम फिरोज खान के द्वारा प्रदान किया गया। आयोजक समिति के प्रमुख वकार उस्मान ने बताया कि तीन दिन की स्पर्धा में समाज के युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया, आगामी वर्षो में भी स्पर्धा को जारी रखने की कोशिश होगी। स्पर्धा के सफल आयोजन में मो. इस्माइल, मो. हुसैन गोड, अज्जु सोनवानी, जुनैद गोड़, अकरम गोड़, इकबाल खान, इरफान अन्नु खिलची, आदिल कुछावा, हारिश खान, हासिम खान, शाहिद, आकिब खान, परवेज अली, सोहेल रजा, मो. रजा, जुनैद अहमद, मुकील खान, नोमान कादरी, केशव, फिरोज खान, रशीद खत्री, शोहराब गोरी, ताबिल खान आदि का सहयोग रहा।
मिशन मैदान में अब तिरंगा कप का आगाज
मिशन मैदान में क्रिकेट स्पर्धाओं का दौर लगातार जारी है। 8 फरवरी रविवार से तिरंगा कप का आगाज हुआ। इस स्पर्धा में कम व औसत रेटिंग तथा 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाडिय़ों को खेलने का अवसर दिया जा रहा है। मॉ?र्निग क्रिकेट क्लब के सकुश गुप्ता ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 55 हजार 555 रुपए व कप, द्वितीय पुरुस्कार 33 हजार 333 रुपए व कप प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरुस्कार भी दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!