Uncategorized

मंत्र जाप, हवन के साथ गूंजा गौ संरक्षण का संदेश

सर्वोदय स्कूल में हुआ गौ विज्ञान परीक्षा व गौ सेवा संगम कार्यक्रम


धमतरी। जिले में गौ विज्ञान परीक्षा एवं गौ सेवा संगम कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय इंग्लिश स्कूल परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, माँ सरस्वती एवं गौ माता के तैलचित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन से किया गया। इसके पश्चात सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मधुर अतिथि गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से सुरभि मंत्र का 108 माला से पाँच बार मंत्र जाप किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा गौ माता की सामूहिक आरती कर हवन में आहुति अर्पित की गई। गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ विज्ञान परीक्षा से विद्यार्थियों में गौ माता के महत्व की समझ विकसित हो रही है तथा जैविक खेती और गौ उत्पादों का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि राजेश साहू जिलाध्यक्ष, औषधि विक्रेता संघ, धमतरी ने कहा कि भारत की कृषि व्यवस्था सदैव गौ माता पर आधारित रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्यामलाल अग्रवाल ने सभी गौ भक्तों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्य अतिथि चंद्रहास चंदाकर अध्यक्ष, बीज विकास निगम ने प्रत्येक परिवार को अपने घर में गौ पालन करने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता अभय कुंभकार प्रांत प्रचारक ने बताया कि आज पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की गई है, जिससे युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति के संरक्षण हेतु जागरूक हो रही है। इस अवसर पर जैविक खेती एवं गौ उत्पाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनिल अग्रवाल, प्रिंस गोलछा नगरी, रमन साहू, खेमलाल साहू एवं पूर्णानंद पटेल का सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले तिहारू सिन्हा, विनोद पांडे एवं शेष नारायण गजेंद्र को भी सम्मानित किया गया। गौ विज्ञान परीक्षा में धमतरी जिले से लगभग 200 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। प्रथम चरण में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 3,500 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि राज्यभर में करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राकेश साहू, रोहिताश मिश्रा, गौरव मगर, घनश्याम साहू, शैलेश चंद्राकर, धरम साहू, शुभम जायसवाल, रेखा शर्मा, रजनी यादव, शना खान, मोना थिटे, अल्का सोनी, भिलेश्वरी साहू, रेखराज साहू, ठलेंद्र पटेल, दुर्गा देवांगन, विनय साहू, ज्योति रामटेके, जसवीर कौर एवं गायत्री साहू उपस्थित रहे। मंच संचालन शोभा दुबे तथा आभार प्रदर्शन शेष नारायण गजेंद्र ने किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!