Uncategorized

कुश्ती के महादंगल में पहलवानों ने लड़ाये दांवपेंच

राज्य स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा का हुआ आयोजन, प्रदेश भर से जुटे युवा खिलाड़ी


धमतरी। राज्य स्तरीय कुश्ती महादंगल में प्रदेश भर के पहलवानों ने दांवपेंच लड़ाये। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित किये गये। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ जिला इकाई द्वारा प्रदेश स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। इण्डोर स्टेडियम में आयोजित स्पर्धा को लेकर उत्साह देखते ही बना. यही वजह है कि स्पर्धा में प्रदेश भर से खिलाड़ी जुटे। कुश्ती स्पर्धा का शुभारंभ कुश्ती संघ प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू पहलवान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुश्ती प्राचीन जमाने का लोकप्रिय खेल है। इसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। धमतरी जिला कुश्ती के उस्तादो का गढ़ है। इसके मार्गदर्शन में यहां के खिलाड़ी नये आयाम गढ़ रहे है। कुश्ती के जरिये खिलाड़ी अपना भविष्य भी संवार रहे है। इससे खेल के प्रति बालक के साथ बालिका खिलाडिय़ों का रुझान तेजी से बढ़ा है। स्पर्धा में प्रदेश भर के कई खिलाडिय़ों ने भाग लेकर बारी बारी से अपना दमखम दिखाया।
चयनित पहलवान राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा में दिखायेंगें दम
राज्य स्तरीय कुश्ती चयन स्पर्धा तीन वर्ग में आयोजित हुआ। बालक वर्ग फ्री स्टाईल एवं ग्रीको रोमन स्टाइल के तहत अलग अलग वजन के खिलाड़ी आपस में भिड़े। महिला वर्ग फ्री स्टाइल में अलग अलग वजन के खिलाड़ी दवापेंच लड़ाये। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीस बालक एवं दस बालिका का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा में हुआ। जो तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में दम दिखायेंगें। इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रशांत राव, जिला संघ संरक्षक एआर थिटे, उपाध्यक्ष कैलाश यादव, सचिव विजय यादव, सहसचिव ईश्वर पटेल, रामकुमार साहू, टिक्की निर्मलकर, ननकू महाराज, शिवा प्रधान, सहित अन्य मौजूद थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!